क्या होती है प्रोस्टेट की बीमारी ? प्रोस्टेट ग्रंथि कहां होती है?

क्या-होती-है-प्रोस्टेट-की-बीमारी--प्रोस्टेट-ग्रंथि-कहां-होती-है-ASTHA-jpg
Prostate Cancer

क्या होती है प्रोस्टेट की बीमारी ? प्रोस्टेट ग्रंथि कहां होती है?

  • July 30, 2021

  • 4227 Views

प्रोस्टेट की बीमारी

प्रोस्टेट रोग एक सामन्य शब्द है , जिसके द्वारा डॉक्टर कई सारे रोगो के बारे में बताते है | जब आप एक अच्छे Urologist in Ludhiana में ट्रीटमेंट करवाने की शुरुवात करते है तो वह यह बताते है की प्रोस्टेट ग्रंथि के प्रभावित होने के कारन क्या हो सकते है |

प्रोस्टेट ग्रंथि कहां होती है?

यह पुरषों में होती है जो की वीर्य (स्पर्म) के उत्पादन में बहुत ही लाभदायक मानी जाती है | इसमें से एक सफ़ेद तरल प्रदार्थ निकलता है | यह समभाव है की प्रोस्टेट पर किसी वजह से प्रभाव पढ़ सकता है, जिनमे से कुछ निचे लिखे गए है:

  • प्रोस्टेट का बढ़ना
  • प्रोस्टेट ग्रंथि का सूजन (प्रोस्टेटाइटिस)
  • प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट का बढ़ना

प्रोस्टेट बढ़ती उम्र के साथ बढ़ने लग जाता है | यह स्थिति लगभग 50 वर्ष की आयु में पुरषों में तेज़ी से बढ़ सकती है | इस स्थिति में कुछ लक्षण देखे जा सकते है जो की है:

मूत्रमार्ग पर दबाव डालना

प्रोस्टेट बढ़ने पर मूत्रमाग पर दवाब बढ़ना शुरू हो जाता है जिससे की मूत्र करने की दिक्कत का सामना करना पद सकता है | इनमे कुछ अलगअलग लक्षण देखे जाते है जैसे की:

  • पेशाब करने की शुरुआत में बहुत मुश्किल हो सकती है
  • पेशाब करने का प्रवाह बहुत ही कमज़ोर हो सकता है और रोकने में भी परेशनी हो सकती है
  • पेशाब करते वक्त आपको बहुत ज़्यादा ज़ोर लगाना पड़ता है |
  • आपको बारबार पेशाब करना पड़ता है |
  • रात में पेशाब करने के लिए बहुत बार उठना

इस स्थिति में यह ज़रूरी है की आप पानी कम पियें | ध्यान में रखे की आपको डॉक्टर के द्वारा दी गयी सलाह को रोज़ फोलो करना है | कई स्थिति में डॉक्टर सर्जरी करवाने की सलाह भी दे सकते है |

प्रोस्टेटाइटिस(Prostatitis)

प्रोस्टेटाइटिस की स्थिति में सूजन की समस्या होती है जिसमे की ग्रंथि लाल एंड फूल जाता है | सूजन का कारण किसी संक्रमण की वजह से हो सकता है |

प्रोस्टेटाइटिस के लक्षणों में शामिल हैं:

  • पेडू में दर्द
  • अंडकोष में दर्द
  • पेशाब करते समय दर्द होना
  • वीर्यस्खलन होने पर दर्द

एक सर्वे के अनुसार यह देखा गया है की 20 में से 3 लोगों यानि की 15% पुरुष इस स्थिति से जूझते है | बल्कि यह समस्या पुरुषों में किसी भी उम्र में हो सकती है | ज़्यादा प्रभावित 30 से 50 वर्ष के पुरुष होते है | इस समस्या को लगभग दवा देके ही सही किया जा सकता है |

प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर पुरषों में बहुत ही आम है और यह देखा गया है की हर साल इसकी संख्या बढ़ रही है | इस कैंसर के होने का खतरा किसी भी पुरुष में बहुत ही अधिक होता है पर अधिकतर मामले 50 उम्र से ज़्यादा के पुरषों में देखे गए है | इसके लक्षण के बारे में भी इतना नहीं पता है पर हाँ बढ़ने पर कुछ लक्षण देखे जा सकते है जैसे की:

बारबार पेशाब आने का महसूस होना और वो भी रात के समय

  • पेशाब करने में कठिनाई होना
  • शौचालय जाने की जरूरत महसूस होना
  • पेशाब का कमजोर प्रवाह
  • पेशाब शुरू करने में बहुत ही ज़्यादा परेशनी होना और बहुत देर के बाद आना |
  • ऐसा महसूस होता है की अभी और पेशाब आएगा, जबकि ऐसा नहीं होता |

यदि आप यह लक्षण महसूस कर रहे है तो आप डॉक्टर से परामर्श करे, वह आपकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको सही सुझाव देंगे |